बीएमएस से संबद्ध बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर वार्ता हुई। वार्ता में मजदूरों की मांगों को उठाया गया। जिसमें 2017 से लंबित वेज रिवीजन करने, यूनियन चुनाव कराने, सेल की तरह पेंशन स्कीम लागू करने, इंसेंटिव स्कीम में सुधार करने, असाध्य रोग से पीड़ित कर्मचारी के आश्रित को नियोजन देने तथा सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने आदि मांगें शामिल हैं। वार्ता में फेरो स्क्रैप के यूनिट हेड उप महाप्रबंधक एसके पोलू, कार्मिक प्रबंधक अतुल सिंह, यूनियन के अध्यक्ष सह एनजेसीएस सदस्य कृष्णा राय, महामंत्री विनोद कुमार, मनोज कुमार सिंह, कृष्णा केवट, रमेश मिश्रा, महादेव मोदी, मो. आलम, शिवजी प्रसाद, मुकेश कुमार सिन्हा, जितेंद्र कुमार सिंह, मो. रिजवान, जुबेर खान, किताबुद्दीन खान, एके शर्मा आदि शामिल थे।
अधिकारियों के साथ वार्ता करते यूनियन के पदाधिकारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QoFk5T
via IFTTT
No comments:
Post a Comment