ग्राम पंचायत की स्थायी समिति पर्यावरण शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे गम्भीर विषयों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन स्वच्छता के बारे मे बताया गया। जिसमें मुख्य रुप से रांची से आये मास्टर ट्रेनर अभिषेक अग्रवाल ने कोरोना वायरस को कैसे हराना है विषय पर विस्तार से पंचायत के प्रतिनिधियों को बताया। उन्होंने बताया कि इसके लिए भारतीय संस्कृति काे अपनाकर कार्य करने की आवश्यकता है। पंचायत के प्रतिनिधियाें का रोल इसमें महत्वपूर्ण है। ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने की जरूरत है। आज स्वच्छता में शौचालय के शत प्रतिशत प्रयोग के साथ-साथ अपने अपने घरों के साथ बाहर भी स्वच्छता रखने की आवश्यकता है। कोरोना से बचने के लिए अत्यधिक भीड़ वाले स्थानाें पर नहीं जाएं। प्रणाम करें और ग्रामीणों को खांसी, सर्दी, जुकाम हो ताे डाक्टर से सलाह लेने के बारे में बताएं। प्रशिक्षक रश्मि किरण ने वीडियाे के माध्यम से कोरोना के बचाव के बारे में दिखाया। रश्मि किरण ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से एक बार में पूरी तरह से पंचायत के ग्रामीणाें काे प्रतिनिधियों के माध्यम से जानकारी मिल पा रही है। स्वच्छता और जागरूकता एक ऐसा माध्यम है जिससे हमारे समाज मे कोरोना के साथ साथ कुपोषण, एचआईवी जैसी अन्य कई गम्भीर बीमारियाें से निजात पा सकते हैं। सफाई बेहद जरूरी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WoR0cy
via IFTTT
No comments:
Post a Comment