अवैध जमाबंदी करा भूमि बेचने पर दर्ज हुआ केस - News

Post Top Ad

Post Top Ad

अवैध जमाबंदी करा भूमि बेचने पर दर्ज हुआ केस


अवैध जमाबंदी को लेकर जिले के डीसी के आदेश का असर जिले में दिखना शुरू हो गया है। चास अंचल के अंचल निरीक्षक ललन कुमार ने पिंड्राजोरा थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद फौलाद और बिल्डर चंद्रदीप कुमार के अलावे तीन लोग शामिल हैं। थाने में प्राथमिकी दर्ज हाेने के बाद पुलिस इनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी शुरू कर चुकी है। इधर इस तरह की पहली कार्रवाई के बाद जिले भर में भूमि माफियाओं में हड़कंप है।

21.88 एकड़ जमीन की हेराफेरी कर चुके है आरोपी

अचल निरीक्षक ललन कुमार ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद फौलाद, चंद्रदीप कुमार, उपेंद्र कुमार सुधारक, विश्वनाथ चौधरी और रामवचन सिंह पर पिंड्राजोरा थाना में कांड संख्या 42‌/2020 दर्ज कराते हुए आरोपी बनाया गया है। इनलाेगाें ने चास अंचल के बांधगोड़ा मौजा के खाता नंबर 29, खेसरा नंबर 978 में 21.88 एकड़ जमीन की अवैध खरीद बिक्री की है। अब कार्रवाई हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ZmdWu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad