डीएवी-6 में छात्र-छात्राओं को फ्रूट से डेकाेरेशन करने की कला सिखायी गई - News

Post Top Ad

Post Top Ad

डीएवी-6 में छात्र-छात्राओं को फ्रूट से डेकाेरेशन करने की कला सिखायी गई


डीएवी सेक्टर 6 विद्यालय में एलकेजी से कक्षा दो तक के बच्चों ने फ्रूट डेकोरेशन कार्यक्रम में सेब, संतरा, खीरा, गाजर, केला व अंगूर आदि फलों से विभिन्न प्रकार के डेकोरेशन का ज्ञान हासिल किया। इसके उपरांत बच्चों ने योगाभ्यास भी किया। योगाभ्यास में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चाें को विभिन्न प्रकार के आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित आवश्यक बातों की भी जानकारियां दी गई। बच्चों ने काफी परिश्रम के साथ आर्ट एंड क्राफ्ट में हिस्सा लेकर विभिन्न प्रकार के कार्ड को बनाया। सर्वांगीण विकास के लिए परीक्षा उपरांत इस प्रकार का आयोजन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्रम में रूपा सिंह, सरोज सिंह, भावना घाले आदि मौजूद रहीं।

फलों से सजावट की कला सीखते बच्चे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bokaro News - in dav 6 students were taught the art of decorating with fruits


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xHbR0p
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad