5 जिलों पर फोकस, अब 10 लाख लोगों पर 700 के बजाय 1 हजार की होगी जांच - News

Post Top Ad

Post Top Ad

5 जिलों पर फोकस, अब 10 लाख लोगों पर 700 के बजाय 1 हजार की होगी जांच

फरीदाबाद, नूंह, पलवल, गुड़गांव और पानीपत जिले अब रेड जोन में हैं, क्योंकि सबसे ज्यादा केस इन्हीं जिलों में मिले हैं। इनमें गहन जांच की जाएगी। एसीएस राजीव अरोड़ा ने बताया कि गुड़गांव में फिलहाल प्रति 10 लाख में 700 व्यक्ति की दर से टेंस्टिंग की जा रही है। इसे एक हजार की जाएगी। इसी प्रकार, नूंह व पलवल में 300 से बढ़ाकर 500 व्यक्ति प्रति 10 लाख से टेस्टिंग की जाएगी। फरीदाबाद और पानीपत में भी दस लाख पर एक हजार लोगों की टेस्टिंग की जाएगी। इसके अलावा फरीदाबाद, गुड़गांव और अंबाला के लिए अलग प्लान बनेगा।


गृह मंत्री ने आदेश दिए हैं कि प्रदेश में कोरोना से मौत के बाद नगर पालिका या नगर निगम के कर्मचारी अंतिम संस्कार कर देंगे। परिजन करना चाहे तो वे कर सकते हैं। कर्मचारियों को सरकार की ओर से इनसेंटिव दिया जाएगा। ऐसे शवों को ले जाने के लिए बॉडी बैग मंगाए हैं।

कर्मचारियों को पीपी किट उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे सुरक्षित रहें। सरकार ने पीपी किट के लिए चार कंपनियों को टेंडर जारी कर दिए हैं। रोजाना एक कंपनी 1000 पीपी किट हरियाणा को उपलब्ध कराएंगी। फिलहाल सरकार ने पांच लाख किट के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने कहा-आपकी ड्यूटी को देश याद रखेगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने रविवार को झज्जर के बाढ़सा में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट एम्स का दौरा किया। वहां मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने मेडिकल स्टाफ से कहा कि आपकी सेवा भावना व ड्यूटी को देश याद रखेगा। यह सबसे बड़ी देश भक्ति इस समय है। बता दें कि एम्स में 125 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं।

गांवों में बनेंगे क्वारेंटाइन सेंटर : प्रदेश के गांवों में भी अब कोरोना के कुछ केस मिले हैं। अब गांवों में भी कारेंटाइन सेंटर बनाए जाएंगे। यह सेंटर राजकीय या निजी स्कूलों के अलावा धर्मशालाओं आदि में बनाए जा सकते हैं। इसकी बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने रविवार को झज्जर के बाढ़सा में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट एम्स का दौरा किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xR5xDE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad