शिवपुरी में अस्पताल के बाहर तक लगी सर्दी-जुकाम के मरीजों की कतार; कई कोरोना के डर से भर्ती करने की जिद पर अड़े - News

Post Top Ad

Post Top Ad

शिवपुरी में अस्पताल के बाहर तक लगी सर्दी-जुकाम के मरीजों की कतार; कई कोरोना के डर से भर्ती करने की जिद पर अड़े

शिवपुरी. शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों में सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या ओपीडी में तेजी से बढ़ी है। सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज जांच कराने के लिए अस्पतालों में पहुंचे। इनमें कई कोरोना के डर से भर्ती करने की जिद करने लगे। हालांकि अब तक एक भी संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है। आइसोलेशन वार्ड में बिस्तरों की संख्या चार है।

डॉक्टरों के मुताबिक सामान्य रोगों से पीड़ित लोगों में कोरोना की दहशत है। हर दिन मरीज खुद को कोरोना संक्रमित बताकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने की कई मरीज जिद करते हैं। अभी तक एक भी संदिग्ध मरीज भी सामने नहीं आया है। कोरोना मामले के नोडल अधिकारी डॉ लालू शाक्य के मुताबिक चीन व अन्य देशों से दिल्ली, आगरा, झांसी और कोटा, जयपुर से यहां आए यात्रियों की मॉनीटरिंग की जा रही है। अभी तक सबकुछ सामान्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिवपुरी जिला अस्पताल में सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज कोरोना के डर से जांच कराने पहुंचे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cXV49w
via News

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad