आठ से 22 मार्च तक चल रहे पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान कोरोना वायरस का प्रकोप आने के कारण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चास ग्रामीण ममता साह के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों में कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी भी दी जा रही है। इसके तहत कोलबेंदी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र काठबाजरा की सेविका विभा देवी, सहायिका प्रमिला देवी, देव टोला सेविका सुषमा देवी, सहायिका चिंता देवी, मुस्लिम टोला रेहाना खातून आदि ने बच्चों को हाथ धुलवाया।
बच्चों को हाथ धुलातीं काठबाजारा केंद्र की सेविका और सहायिका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38U5m7j
via IFTTT
No comments:
Post a Comment