रांची (नितिन चाैधरी).बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट रांची से हवाई सफर करने वालाें के लिए अच्छी खबर नहीं है। 16 मई से डेढ़ महीने तक परेशानी झेलनी हाेगी। एयरपाेर्ट अाठ घंटे तक बंद रहेगा। यात्री सुबह 6 से 10 बजे अाैर शाम 6 से रात 11 तक ही सफर कर सकेंगे। एयरपाेर्ट के 10 हजार फीट रनवे का पुनर्निर्माण किया जाएगा इसलिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विमानाें के उड़ान अाैर लैंडिंग पर राेक रहेगी। 16 मर्इ से 30 जून तक एयरपाेर्ट अथॉरिटी रि-सरफेसिंग का काम करेगा। काम पूरा करने में डेढ़ महीने का समय लगेगा।
इंडिगाे के पांच, गाे एयरवेज के चार, एयर एशिया के तीन अाैर एयर इंडिया के तीन समेत कुल 15 विमानाें पर असर पड़ेगा। विमान कंपनियाें से कहा गया है कि वे सुबह 6 से 10 अाैर शाम 6 से रात 11 बजे तक अावागमन के समय काे एडजस्ट करें, क्याेंकि काम करने के दाैरान विमानाें काे उतरने की इजाजत नहीं हाेगी। एयर इंडिया समेत कुछ विमान कंपनियाें काे टाइमिंग एडजस्ट करने मंे परेशानी अा रही है। एेसे में दिन की 15 फ्लाइट कैंसिल हाेने के अासार हैं। फ्लाइट कम हाेगी ताे टिकट के रेट बढ़ेंगे अाैर हवाई यात्रा महंगी हाे सकती है। बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट से हवाई सफर की शुरुआत हुर्इ थी। सात साल में विमानाें के टेकअाॅफ अाैर लैडिंग में रनवे काफी घिस चुका है इसलिए एयरपाेर्ट अथाॅरिटी पुनर्निर्माण का काम शुरू करेगा।
8 महीने में पूरा हाे चुका है दाे फेज का काम
एयरपाेर्ट के रनवे रि-सरफेसिंग का काम आठ महीने से रात 11 से सुबह 6 बजे तक हाे रहा था। दाे फेज का काम पूरा हाे चुका है। रात में काम हाेने की वजह से विमान सेवाअाें पर असर नहीं पड़ा था। लेकिन तीसरे फेज का काम दिन में करना है इसलिए विमान सेवाओं पर असर पड़ेगा।
दिल्ली, मुंबई, काेलकाता, बेंगलुरू का टिकट हाे सकता है महंगा
दिल्ली, मुंबई, काेलकाता अाैर बेंगलुरू की फ्लाइट के टिकट महंगे हाे सकते हैं। विमान कंपनियाें ने टाइम एडजस्ट कर लिया ताे भी टिकट महंगे हाेंगे। दूसरी अाेर, कंपनियाें के लिए भी टाइम एडजस्ट करने की चुनाैती हाेगी। सबसे ज्यादा असर इंडिगाे की विमान सेवा पर पड़ने वाला है। रांची से दिल्ली एयर इंडिया समेत 15 विमान सेवा डेढ़ महीने तक रद्द हाे सकती है। हालांकि, कंपनियाें की अाेर से फिलहाल घाेषणा नहीं की गई है।
कंपनियों को समय बदलने के लिए कहा है
रनवे की रि-सरफेसिंग का काम 16 मईसे 30 जून तक हाेगा। ऐसे में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विमान पर उड़ान पर राेक रहेगी। सुबह 6 से 10 अाैर शाम 6 से रात 11 बजे तक विमान सेवाअाें काे एडजस्ट करने के लिए कहा गया है। -विनाेद शर्मा, डायरेक्टर, बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट, रांची
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33ss9Gn
via IFTTT
No comments:
Post a Comment