सेल की महिला कर्मियों के लिए आयोजित समृद्धि बिजनेस क्विज-2020 के ग्रैंड फिनाले में बीएसएल की महिला अधिकारियों की दो टीमों ने प्रथम और द्वितीय स्थान पर कब्ज़ा जमाया। मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सेल के निदेशक (तकनीकी) तथा अतिरिक्त प्रभार सीईओ (बीएसएल) हरिनंद राय ने विजेता टीम के सदस्यों से मुलाकात की और इस स्पर्धा में उनके अनुभव जाने। इस मौके पर अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) मुकुल प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) बी एस पोपली, मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) पवन कुमार आदि उपस्थित थे।
राय ने स्पर्धा की विजेता टीम में शामिल रहीं बीएसएल की महाप्रबंधक (कार्मिक) मीनम मिश्रा और उप महाप्रबंधक (कार्मिक) मधुलिका कोवले तथा बीएसएल के उप विजेता टीम की सदस्य उप प्रबंधक (कार्मिक) तनु प्रिया एवं उप प्रबंधक (एमटीबी) जी स्नेहा राजु को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि समृद्धि बिजनेस क्विज में लगातार दूसरे वर्ष बीएसएल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सीईओ के साथ विजेता प्रतिभागी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ug1KHx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment